खास बातें
PM Modi Jhalmuri Break: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के जंगलमहल इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया. प्रचार अभियान समाप्त करने के बाद झारग्राम में उन्होंने झालमुड़ी का आनंद लिया. जनसभा खत्म होने के बाद पीएम का काफिला हेलीपैड की ओर बढ़ रहा था. अचानक कॉलेज मोड़ के पास काफिला रुका. कार से पीएम मोदी उतरे और सड़क किनारे एक दुकान में गये.
मुझे झालमुड़ी खिलाओ – पीएम मोदी
दुकान में पहुंचने से पहले ही प्रधानमंत्री ने कहा- भैया, मुझे झालमुड़ी खिलाओ. कितने का देते हो. दुकानदार ने कहा कि आप जितने का कहेंगे. पीएम ने अब कहा- कितने में बेचते हो. अच्छा वाला. इस पर दुकानदार ने कहा कि 10 रुपए, 20 रुपए.
जेब से 10 रुपए निकालकर दुकानदार को दिये
प्रधानमंत्री ने उससे 10 रुपए की झालमुड़ी बनाने के लिए कहा. जेब से 10 रुपए निकालकर भी दिये. दुकानदार पैसे लेने को तैयार नहीं था. उसने कहा कि आप हमारी दुकान पर आये, यही बड़ी बात है. लेकिन, पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा और पैसे दे दिये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दुकान पर ही खड़े-खड़े झालमुड़ी खाने लगे मोदी
दुकानदार विक्रम साव ने ठोंगे में पीएम मोदी को झालमुड़ी दी. इससे पहले दुकानदार ने पूछा कि प्याज खाते हैं? प्रधानमंत्री ने जवाब दिया- हां, प्याज-मिर्च खाता हूं. किसी का सिर नहीं. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंसने लगे. पीएम मोदी ने दुकान पर ही खड़े होकर झालमुड़ी खाना शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ें : PHOTOS: झारग्राम में सड़क की दुकान में झालमुड़ी खाने पहुंचे पीएम मोदी, जीता लोगों का दिल
दुकान के पास जुट गयी महिलाओं और बच्चों की भीड़
इससे पहले वहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुट चुकी थी. पीएम ने किसी बच्चे के हाथ में झालमुड़ी दी, तो कई और बच्चों ने हाथ आगे बढ़ा दिया. उन्होंने सभी बच्चों के हाथ में झालमुड़ी दी. ऐसा लग रहा था, मानो प्रधानमंत्री अपने हाथों से प्रसाद बांट रहे रहों. कई महिलाओं ने अपने बच्चे को हाथ आगे बढ़ाने के लिए कहा.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ
सोशल मीडिया पर पीएम ने शेयर की तस्वीर
जनसभा के बाद प्रधानमंत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया में वायरल हो गया. उन्होंने खुद भी अपने एक्स हैंडल पर इसकी तस्वीरें साझा कीं और लिखा- बंगाल चुनाव में प्रचार के बाद झालमुड़ी का आनंद लिया. व्यस्त राजनीतिक रैलियों के बीच पीएम के साथ बिताये ये पल वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गये.
गया के रहने वाले हैं दुकानदार विक्रम साव
झारग्राम के दुकानदार विक्रम साव कहते हैं कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनकी दुकान में झालमुड़ी खाने आये. विक्रम मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं. उनकी झालमुड़ी की दुकान बहुत मशहूर है.
इसे भी पढ़ें
आसनसोल उत्तर में ‘बटन’ वाला खेल, अफवाह और पैसे बांटने का सनसनीखेज आरोप, भाजपा ने की शिकायत
डबल इंजन सरकार पर बरसे अभिषेक बनर्जी, कहा- बंगाल में नहीं चलेगा मोदी का बुलडोजर
पुरुलिया में पीएम मोदी की मेगा रैली, अभेद्य किले में तब्दील रायबाघिनी मैदान, 9 विधानसभा को साधेंगे
घुसपैठ और गोरखालैंड पर हिमंता का बड़ा बयान, कहा- ममता बनर्जी को हटाओ नहीं तो बंगाल हमसे छिन जायेगा
