PM Kisan Samman Nidhi: पश्चिम बंगाल समेत भारत के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए केंद्र सरकार की सबसे बड़ी आर्थिक मदद योजना पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) एक बार फिर चर्चा में है. 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त के रूप में 18,640 करोड़ रुपए जारी होने के बाद, अब किसानों की नजरें अगली किस्त पर टिकी हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है, जो 2,000-2,000 रुपए की 3 बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में पहुंचती है. अगर आप भी किसान हैं और इस लाभ से वंचित हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए ‘गाइड’ साबित होगी.
किसे मिलेगा लाभ? पात्रता की शर्तें जान लें
सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ कड़े नियम बनाये हैं, ताकि पैसा सही हाथों में पहुंचे. क्या हैं वो नियम, यहां जान लीजिए.
- खेतिहर जमीन : आवेदक के पास अपने नाम पर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए. संस्थागत जमीन मालिकों को इसका लाभ नहीं मिलता.
- परिवार की परिभाषा : योजना के तहत पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक इकाई माना जाता है. परिवार का केवल एक ही सदस्य इसका लाभ ले सकता है.
- इनको नहीं मिलेगी मदद : इनकम टैक्स भरने वाले किसान, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या 10,000 रुपए से अधिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें : देश के लाखों किसानों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, PM किसान के किस्त में बढ़ोतरी की उम्मीद
पंजीकरण का आसान तरीका : घर बैठे करें आवेदन
अगर आप नये किसान हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं.
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
- Farmers Corner में जाकर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चुनें.
- अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य का नाम दर्ज करें.
- जमीन के कागज (खतौनी), आधार कार्ड और बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और सबमिट कर दें.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
23वीं किस्त कब आएगी?
आमतौर पर सरकार हर चार महीने के अंतराल पर किस्त जारी करती है. मार्च में 22वीं किस्त आने के बाद, अब 23वीं किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच आने की संभावना है. हालांकि, इसके लिए e-KYC अनिवार्य है. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करायी है, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है.
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस (Know Your Status)
पैसे खाते में आये या नहीं, यह जानने के लिए पोर्टल पर Know Your Status पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और ओटीपी के जरिये लॉग-इन करें. यहां आपको पिछली सभी किस्तों का विवरण और आने वाली किस्त की स्थिति दिख जायेगी.
इसे भी पढ़ें
2000 रुपए चाहिए तो तुरंत करें ये काम, जानें कब तक आ सकती है किसानों की अगली किस्त
खाते में नहीं आए 22वीं किस्त के ₹2000 ? बस एक फोन कॉल या मैसेज से दूर होगी समस्या
