बसों की परमिट अवधि बढ़ाने के लिए हाइकोर्ट में याचिका

राज्य के बस मालिकों के संघ ने राज्य के आदेश को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है.

कोलकाता. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने प्रदूषण रोकने के लिए बसों की परमिट अवधि पहले ही तय कर दी थी. उसी के अनुरूप कोलकाता समेत देश के कई उच्च न्यायालयों ने काफी पहले ही निजी वाणिज्यिक वाहनों की परमिट अवधि 15 साल तक सीमित कर दी है. हाइकोर्ट के फैसले के अनुरूप, राज्य सरकार ने 15 साल पुरानी बसों, लॉरी, टैक्सियों और ऑटो के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. राज्य के बस मालिकों के संघ ने राज्य के आदेश को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है. कोर्ट सूत्रों के मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को हाइकोर्ट में होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >