आरजी कर कांड में सीबीआइ जांच से जनता संतुष्ट नहीं : नौशाद

आरजी कर मामले में जल्द न्याय की मांग की

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के दो नंबर ब्लॉक के खोलापाटा में टाकी रोड पर रविवार को आइएसएफ समर्थकों ने पार्टी विधायक नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व में एक रैली निकाली और आरजी कर मामले में जल्द न्याय की मांग की. मौके पर विधायक नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि जिस तरह से सीबीआइ आरजी कर कांड की जांच कर रही है, उससे न सिर्फ वह बल्कि बंगाल की जनता भी संतुष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि पीड़िता को हम जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. साथ ही यदि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से किसी मरीज की मौत हुई है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >