जादवपुर में इमारत के कमरे में लगी आग से अफरातफरी

दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाके में स्थित चार मंजिली इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में आग लगने से वहां काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी.

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाके में स्थित चार मंजिली इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में आग लगने से वहां काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. आग बाघा जतिन स्टेशन रोड में मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर दमकल की तीन गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग कैसे लगी, इससे जुड़े कारणों का पता लगाया जा रहा है. इधर, खबर पाकर जादवपुर थाने की पुलिस भी वहां पहुंची और आसपास के इलाके में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. घटना के समय कमरे में कोई भी व्यक्ति नहीं होने के कारण इस अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है. इस घटना के कारण काफी देर तक वहां लोग आतंकित थे. धीरे-धीरे स्थिति सामान्य कर ली गयी.

ठाकुरपुकुर : इमारत में रखे कागज के ढेर में लगी आग

कोलकाता. महानगर के ठाकुरपुकुर थानाक्षेत्र स्थित तीन मंजिली इमारत में सीढ़ी के पास रखे गये कागज के ढेर में आग लगने से वहां अफरातफरी मच गयी. आग मंगलवार दोपहर 1.30 बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर दमकल की चार गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >