पद्मपुकुर यूथ एसोसिएशन ने जल संकट को बनाया थीम

पद्मपुकुर यूथ एसोसिएशन इस बार दुर्गापूजा में पर्यावरण जागरूकता का संदेश दे रहा है. उनके पूजा मंडप को दुनिया भर में बढ़ते जल संकट और धीरे-धीरे घटते भूजल स्तर को दर्शाते हुए सजाया गया है.

पद्मपुकुर यूथ एसोसिएशन इस बार दुर्गापूजा में पर्यावरण जागरूकता का संदेश दे रहा है. उनके पूजा मंडप को दुनिया भर में बढ़ते जल संकट और धीरे-धीरे घटते भूजल स्तर को दर्शाते हुए सजाया गया है. इसका थीम जल चित्र है. आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में पेयजल की उपलब्धता दुनिया का सबसे बड़ा संकट बनने जा रहा है, इसलिए इस बार का थीम जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता को दर्शाता है. मंडप को जल के विभिन्न प्रतीकात्मक रूपों से सजाया गया है, कभी शांत, कभी अशांत. संस्था ने बताया है कि यह थीम न केवल आगंतुकों को कलात्मक सौंदर्य प्रदान करेगी, बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश भी देगी- जल बचाओ, जीवन बचाओ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >