तृणमूल के पदाधिकारी बने बीएलओ : शुभेंदु

राज्य में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के एक पदाधिकारी को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नियुक्त किये जाने का मामला सामने आया है. ऐसा ही आरोप विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने लगाया है.

कोलकाता.

राज्य में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के एक पदाधिकारी को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नियुक्त किये जाने का मामला सामने आया है. ऐसा ही आरोप विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने लगाया है.

इससे पहले, श्री अधिकारी ने दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष को बीएलओ नियुक्त किये जाने का मामला उठाया था. इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने संबंधित जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था. अब नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह की नियुक्ति का मामला सामने आने के बाद सीईओ कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, पश्चिम मेदिनीपुर के जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी से भी विस्तृत रिपोर्ट तलब किये जाने की संभावना है. भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार सुबह चुनाव आयोग का ध्यान इस ओर दिलाया कि बूथ संख्या 24, संदेउली में बीएलओ के रूप में नियुक्त शुद्धदेव महापात्रा न केवल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हैं, बल्कि वह पैरा टीचर भी हैं. पैरा टीचर होने के कारण उनकी नियुक्ति चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित बीएलओ चयन मानदंडों का उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट रूप से पैरा टीचर की नियुक्ति पर रोक लगायी गयी है.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा : मैं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल से अनुरोध करता हूं कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लें और चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता बनाये रखने के लिए पात्र सरकारी अधिकारी को बीएलओ नियुक्त करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >