बेलघरिया : तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या के मामले में एक और गिरफ्तार

पार्टी कार्यालय के सामने तृणमूल कार्यकर्ता रेहान खान इनायतुल्लाह (35) की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

व्यवसायिक विवाद में हत्या किये जाने का संदेह

बैरकपुर. बेलघरिया थाना क्षेत्र के कमरहट्टी नगरपालिका के 35 नंबर वार्ड के राजीवनगर इलाके में पार्टी कार्यालय के सामने तृणमूल कार्यकर्ता रेहान खान इनायतुल्लाह (35) की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम जयंत दे उर्फ गोपाल है. आरोपी व्यक्ति मृतक का ही करीबी सहयोगी था. सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. इस हत्याकांड के मामले में पहले ही चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गयी है. गौरतलब है कि घटना गत एक अप्रैल को हुई थी. रेहान स्थानीय 35 नंबर वार्ड की तृणमूल पार्षद देवजानी मुखोपाध्याय का करीबी समर्थक था. उस रात पेशे से प्रमोटिंग व्यवसायी रेहान राजीवनगर में तृणमूल पार्टी कार्यालय के पास ही बैठा था, तभी कुछ बदमाशों ने आकर उसे गोली मार दी थी. सारी रात रक्तरंजित हालत में शव पड़ा रहने के बाद दूसरे दिन तड़के सुबह उसे उठाकर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. गोली व्यक्ति के सिर के पीछे लगी थी.

पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है. व्यवसायिक विवाद में ही हत्या का संदेह है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड के असली कारणों का पता लगा रही है. इस हत्याकांड में और कौन-कौन शामिल है, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >