हाइकोर्ट की अधिवक्ता से छेड़खानी में एक गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाने की पुलिस ने कलकत्ता हाइकोर्ट की एक अधिवक्ता से छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाने की पुलिस ने कलकत्ता हाइकोर्ट की एक अधिवक्ता से छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. घटना शुक्रवार को शिमूलतला इलाके में हुई. सूत्रों के अनुसार, अधिवक्ता अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से नरेंद्रपुर इलाके से गुजर रही थीं. पेट्रोल भराने के लिए दंपती शिमूलतला इलाका स्थित एक पंप पर रुका. वहां कुछ युवक मोबाइल से महिला अधिवक्ता की तस्वीर खींचने लगे. इसका विरोध करने पर अधिवक्ता से दुर्व्यवहार और छेड़खानी की गयी. घटना की शिकायत नरेंद्रपुर थाने में दर्ज करायी गयी. जांच के बाद पुलिस ने उत्तम गोप नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है. उसे अदालत में पेश करने पर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >