नागरिक समाज की ओर से आरजी कर व सोदपुर में की गयी जनसभा
कोलकाता. आरजी कर रेप व हत्या कांड के सात महीने पूरे हो चुके हैं. ऐसे में इस घटना के खिलाफ रविवार को एक बार फिर सीनियर व जूनियर डॉक्टर सड़क पर उतरे. अभय मंच और ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स की ओर से हाजरा व धर्मतला से दो रैलियां निकाली गयीं. इसके साथ ही उत्तर 24 परगना स्थित पीड़िता के घर के पास सोदपुर में और आरजी कर में नागरिक सम्मेलन किया गया.आरजी कर में वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट की ओर से डॉ अनिकेत महतो, मेडिकल सर्विस सेंटर के डॉ विप्लव चंद्र, प्रो डॉ डीपी चक्रवर्ती समेत अन्य चिकित्सक व नागरिक समाज के लोग उपस्थित थे. यहां आरजी कर की पीड़िता के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और मोमबत्ती जला कर उसे श्रद्धांजलि दी गयी. यहां अनिकेत महतो ने कहा कि आरजी कर कांड को लेकर जूनियर व सीनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल जूनियर व सीनियर डॉक्टरों की नहीं. यह आम लोगों की भी लड़ाई है. उन्होंने कहा कि आम लोगों को चिकित्सा परिसेवा सही तरह से नहीं मिल रही है. इसके लिए उन्हें आवाज उठाना चाहिए. उन्होंने मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज की घटना का भी उल्लेख किया. कहा कि निम्न गुणवत्ता वाली दवा के कारण प्रसूता की मौत हुई थी. पर दवा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के बजाय जूनियर डॉक्टरों को निशाना बनाया गया.बोले जूनियर डॉक्टर्स : पाई-पाई का देंगे हिसाब
बता दें कि आरजी कर आंदोलन के दौरान वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट को लाखों रुपये का चंदा मिला था. जिसे लेकर कुछ डॉक्टर संगठनों की ओर से निशाना साधा जा रहा है. ऐसे में अनिकेत महतो ने कहा कि अब तक कितना पैसा कहां-कहां खर्च हुआ है. कितना हमारे पास है. इसका हिसाब जनता के बीच रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि अगले सात से 10 दिन के भीतर हिसाब पेश किया जायेगा. उन्होंने इस दौरान नाम न लेते हुए तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा. कहा : हम तो हिसाब दे देंगे पर क्या आप लोग शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कोयला घोटाला, मवेशी घोटाला का हिसाब दे पायेंगे.धर्मतला व हाजरा क्रॉसिंग से निकाली गयी रैली
न्याय की मांग पर एक बार फिर रविवार को चिकित्सक व नागिरक समाज के लोग सड़क पर उतरे. अभया मंच और ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स की ओर से संयुक्त रूप से दो रैलियां निकाली जायेंगी. रविवार दोपहर चार बजे धर्मतला से और दूसरी रैली हाजरा क्राॅसिंग से निकाली गयी. दोनों ही रैलियां रवींद्र सदन स्थित रानूछाया मंच तक पहुंच कर समाप्त हुई, जहां एक सभा का भी आयोजन किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
