मुख्य बातें
Bengal Election: कोलकाता: एगरा के बलिघाट स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि तृणमूल के लोग एगरा के तृणमूल उम्मीदवार को हराने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें एगरा के तृणमूल नेताओं का संदेश मिलने के बाद सुबह नींद खुली. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी अपने पिता शिशिर अधिकारी के साथ भाई दिब्येंदु अधिकारी के लिए प्रचार करने एगरा पहुंचे थे. एगरा में भाजपा की जीत की संभावना के बारे में शुभेंदु अधिकारी ने कहा- लोकसभा में एग्रा सीट पर हमारी बढ़त है. यह दोगुनी हो जाएगी.
तृणमूल नेताओं के संदेश से फोन भरा
तृणमूल के लोग तरुण मैती (तृणमूल उम्मीदवार) को वोट नहीं देंगे. एगरा के तृणमूल नेताओं ने मुझे सुबह 6:10 बजे जगा दिया. मेरा मोबाइल भरा हुआ है. मैं 4 तारीख के बाद नाम बताऊंगा. उन्होंने मुझसे थोड़ा और जोर देने को कहा. जब मैंने उनसे पूछा कि क्या होगा, तो उन्होंने कहा- मैं पानीपारुल में 3 हजार वोट कम करवा दूंगा. यह कहते हुए उन्होंने अपना मोबाइल दिखाया. एगरा नगरपालिका अध्यक्ष स्वपन नायक को लेकर तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे आंतरिक विवाद के बारे में शुभेंदु ने कहा-स्वपन नायक से मेरी राजनीतिक असहमति है, लेकिन जिस तरह से पुलिस का इस्तेमाल उनके खिलाफ किया गया, एग्रा के लोगों को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल को हम बदल देंगे
शुभेंदु अधिकारी ने आज चुनाव आयोग द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना भी की. उन्होंने कहा- चुनाव आयोग बहुत ही सचेत और सतर्क होकर काम कर रहा है. दिब्येंदु अधिकारी के समर्थन में हुई सभा में शुभेंदु अधिकारी ने कहा- आप मुझ पर भरोसा कीजिए. मैं वचन देता हूं कि इस बार भाजपा सरकार बनेगी. भाजपा सरकार बनने के अगले दिन हर घर में पानी होगा. याद रखिए, हम जो कहते हैं, वही करते हैं. हमने 21 राज्यों में ऐसा करके दिखाया है. बंगाल को हम बदल देंगे.
