काकद्वीप : वृद्ध की संदिग्ध स्थिति में मौत

भीड़ ने कनाई मिद्या की पत्नी चंदना मिद्या पर हत्या का आरोप लगाते हुए उन्हें बुरी तरह पीटा.

कोलकाता. शुक्रवार की सुबह दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में 65 वर्षीय कनाई मिद्या की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. यह घटना काकद्वीप ब्लॉक के प्रतापदित्यनगर ग्राम पंचायत के गणेशपुर क्षेत्र के खड़िमुठा गांव में हुई. मृतक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उसके घर के बाहर इकट्ठा हो गये. भीड़ ने कनाई मिद्या की पत्नी चंदना मिद्या पर हत्या का आरोप लगाते हुए उन्हें बुरी तरह पीटा. स्थिति बिगड़ने पर काकद्वीप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साई भीड़ से चंदना को बचाकर थाने ले गयी. पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर अनुमान जताया है कि वृद्ध की मौत का उनकी पत्नी से प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्ध की मौत का असली कारण स्पष्ट होगा. पुलिस ने फिलहाल अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वृद्ध की उम्र के कारण पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं. इसलिए मौत बीमारी से हुई या किसी अन्य कारण से इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >