कांकसा में नौ मंजिला मकान से गिरा नर्सिंग स्टाफ, चली गयी जान

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर स्थित एक नौ मंजिला मकान से नीचे गिरने पर नर्सिंग स्टाफ मंदिरा पाल(24) की दर्दनाक मौत हो गयी.

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर स्थित एक नौ मंजिला मकान से नीचे गिरने पर नर्सिंग स्टाफ मंदिरा पाल(24) की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम की है. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. मंदिरा पाल मूल रूप से बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर लोहारपाड़ा की निवासी थी और मलानदीघी स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त आवासन मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ के लिए मेस के रूप में उपयोग किया जाता है. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. यह हादसा है या अन्य कोई कारण, इसे लेकर संशय बना हुआ है. पुलिस ने आवासन परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा.

घटना की सूचना पाकर मृतका के परिजन कांकसा पहुंच गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >