कल्याणी. सोमवार को नदिया जिले के कल्याणी स्थित ऋत्विक सदन में राज्य की मंत्री शशि पांजा ने आंगनबाड़ी केंद्रों में खाना पकाने के लिए नयी योजना की शुरुआत की. उन्होंने इस योजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह एक अभूतपूर्व निर्णय है. इस ज़िले में 1,050 केंद्रों का उद्घाटन किया गया है. यह योजना महिला एवं बाल विकास तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है.
पूरा पैसा राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है. यहां केंद्र से कोई पैसा नहीं मिलता. हम इस योजना को जारी रखना चाहते हैं. इस मौके पर जिले के डीएम एस अरुण प्रसाद, परिषद के अध्यक्ष तरन्नुम सुल्ताना मीर, राणाघाट के पुलिस अधीक्षक आशीष मौर्य और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
