पुतिन से विपक्ष को नहीं मिलने देना देश की परंपरा पर चोट : अधीर चौधरी

पुतिन साहब भी मोदी को बाइबल भेंट कर सकते हैं

कोलकाता. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय यात्रा के दौरान विपक्षी नेताओं की उनसे मुलाकात नहीं कराने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार की आलोचना की. कांग्रेस नेता ने कहा : ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन हो रहा है. राहुल गांधी के साथ पुतिन की मुलाकात करने का सरकार की तरफ से इंतजाम करना चाहिए था, क्योंकि यह हमारी परंपरा है, जो आजादी के बाद से होती आ रही है. भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित ””गीता”” भेंट की. इस पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को गीता भेंट की. पुतिन साहब भी मोदी को बाइबल भेंट कर सकते हैं, अगर पीएम मोदी पढ़ें तो. पीएम मोदी के गीता देने पर हम कोई आपत्ति नहीं जताते हैं. उन्होंने कहा कि आपत्ति जताने का सिर्फ एक कारण है कि हमारे देश की विपक्षी नेता को सम्मान देने की परंपरा रही है, वह सम्मान उन्हें नहीं दिया जा रहा है. अगर कोई विदेशी मेहमान आये, तो वह विपक्षी नेता के साथ मुलाकात और बातचीत करते हैं, लेकिन पता नहीं क्यों पीछे से कौन-सी रस्सी खींची जा रही है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की राहुल गांधी के साथ मुलाकात करने की कोई योजना शायद नहीं बन पायी है. यह हमारे देश की परंपरा पर भारी चोट है.

गुरुवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेशी मेहमानों से विपक्षी नेताओं के नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था. राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार ने विदेश से आने वाले डेलिगेट्स से कहा है कि वे विपक्ष के नेता (एलओपी) से न मिलें.

उन्होंने कहा था कि भारत के संबंध सबके साथ हैं. विपक्ष का नेता एक दूसरा परिप्रेक्ष्य देता है. भारत का हम भी प्रतिनिधित्व करते हैं. सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >