बाली-हावड़ा मैदान के बीच जल्द ही उतारी जायेंगी कुछ नयी बसें

जिला प्रशासन हावड़ा मैदान से उत्तर हावड़ा और बाली के लिए नयी बसों का परमिट जारी करने का फैसला किया है.

हावड़ा मैदान से मेट्रो शुरू होने के बाद शुरू हुई कवायद

संवाददाता, हावड़ा.

हावड़ा मैदान से जब से मेट्रो सेवा शुरू हुई है, उसके बाद से उत्तर हावड़ा जानेवाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन हावड़ा मैदान से उत्तर हावड़ा और बाली के लिए नयी बसों का परमिट जारी करने का फैसला किया है. हावड़ा आरटीओ द्वारा अगस्त में दो रूटों 82 और 83 के लिए परमिट जारी करने की अधिसूचना जारी की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों रूटों के लिए 30-30 बसों का नया परमिट जारी करने की योजना है. इसमें 82 बस रूट बी गार्डेन से बाली हाल्ट तक होगा, जो वाया आमतला, कैरी रोड, हावड़ा इंडोर स्टेडियम, टिकियापाड़ा, बेलगछिया मोड़, सलकिया चौरस्ता और बेलूर मठ होते हुए बाली हाल्ट होगा.

दूसरा बस रूट 83 बी-गार्डेन गेट नंबर एक से बाली हाल्ट है. 83 नंबर की बस वाया बीताई तला, काजीपाड़ा, हावड़ा मैदान, पिलखाना, सलकिया चौरस्ता, बेलूर मठ, लालबाबा कॉलेज होते हुए बाली हाल्ट तक होगा.

हावड़ा जिला परिवहन विभाग के उक्त फैसले उन विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी लाभ होगा, जो हावड़ा मैदान से लिलुआ जाने के लिए कोई सीधे साधन नहीं पाते हैं. लिलुआ के एक स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि हावड़ा मैदान से सीधा लिलुआ के लिए कोई साधन नहीं है. यदि नयी बस सेवा शुरू होगी तो उसके जैसे हजारों विद्यार्थियों को लाभ होगा.

उल्लेखनीय है कि बस रूट संख्या 29 टिकियापाड़ा से साल्टलेक काफी पहले से है, इस रूट पर हावड़ा आरटीओ ने 25 बसों को लाइसेंस दिया था, लेकिन काफी समय से मात्र चार बसें चल रही थीं, यानी 21 बसें बंद हैं. इसी तरह से मिनी बस रूट नंबर पांच जापानी गेट से साल्टलेक वाया कदमतला, हावड़ा स्टेशन, पोस्ता, उल्टाड़ागा, हाथी बगान, बैशाखी, करुणामयी है. इस रूट के लिए 30 बसों को लाइसेंस दिया गया था, लेकिन अभी मात्र 16 बसें ही चलती हैं. लिहाजा 16 नयी बसों का परमिट जारी करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >