बड़ी साजिश का शिकार हुए थे नेताजी : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक बड़ी साजिश का शिकार हुए थे.

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक बड़ी साजिश का शिकार हुए थे. मुख्यमंत्री ने इस बात पर दुख जताया कि इतने वर्षों बाद भी देश के महान नेता के लापता होने के पीछे के रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाया है. सुश्री बनर्जी ने कहा : मुझे बहुत दुख होता है कि नेताजी का जन्मदिन तो हम जानते हैं, लेकिन इतने वर्षों बाद भी हम उनके लापता होने के बारे में अंधेरे में हैं. उनकी मौत कब और कैसे हुई. वह एक बड़ी साजिश के शिकार हुए हैं. उन्होंने देश के लिए कितनी लड़ाइयां लड़ीं, लेकिन हमें अभी भी पता नहीं है कि वह कहां खो गये. अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी में एक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि सच्चाई का पता न लगा पाने का यह अफसोस हमेशा बना रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने नेताजी से संबंधित 64 फाइल को जनता के लिए सार्वजनिक कर दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार से भी नेताजी से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करने का आग्रह किया. सुश्री बनर्जी ने कहा कि नेताजी ने देश को आगे ले जाने के लिए लोगों को उनकी धार्मिक पहचान से ऊपर उठकर शिक्षित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >