नेशनल चैंपियनशिप का खिताब आलिया के ही नाम

स्मरणीय है कि पिछले वर्ष अक्तूबर में कोलकाता में संपन्न सब जूनियर व जूनियर चैंपियनशिप में भी आलिया कांकरिया विजेता बनी थी.

आलिया कांकरिया की जीत का सिलसिला जारी

कोलकाता. स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब एक बार फिर से आलिया कांकरिया के पास ही रह गया. उसने हाल में चेन्नै में संपन्न अंडर 11 जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में एक बार फिर से बाजी मार ली है. इसके साथ ही आरपी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, कोलकाता, की छात्रा आलिया भारत की नंबर एक अंडर 11 स्क्वैश चैंपियन तो बनी ही है, वह एशिया स्तर पर भी अपनी श्रेणी में नंबर वन बन गयी है. जनवरी में बर्मिंघम में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रिटिश जूनियर ओपन में भी भाग ले चुकी आलिया कोरियाई एशियन जूनियर इंडिविजुअल चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा के लिए गर्ल्स अंडर 13 की भारतीय टीम के लिए चुनी जा चुकी है. यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गयी है. स्मरणीय है कि पिछले वर्ष अक्तूबर में कोलकाता में संपन्न सब जूनियर व जूनियर चैंपियनशिप में भी आलिया कांकरिया विजेता बनी थी. इसके ठीक एक महीने बाद ही मध्य प्रदेश के इंदौर में संपन्न हुए सेंट्रल इंडियन स्क्वैश ओपन में उसने जीत अपने नाम की थी.

इस वर्ष मई और सितंबर महीनों में जयपुर में हुई दो अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में भी आलिया कांकरिया ने जीत का झंडा फहराया था. इसके अतिरिक्त मलेशिया में इसी वर्ष अप्रैल महीने में आयोजित हुए एसआरएएफटीकेएल इंटरनेशनल जूनियर ओपन में आलिया की जीत की उपलब्धियों को भी चौतरफा सराहना मिल चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >