मुख्य बातें
Nandigram: हल्दिया. नंदीग्राम में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. नंदीग्राम-2 ब्लॉक के बयाल-1 ग्राम पंचायत की प्रधान शिउली कर और उनके पति व पंचायत सदस्य पवित्र कर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. दोनों ने 15 मई को ब्लॉक विकास अधिकारी कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस्तीफे के आवेदन में दोनों ने ‘शारीरिक अस्वस्थता’ को मुख्य कारण बताया है.
भाजपा से जीतकर तृणमूल में गये, पर नहीं छोड़ा था पद
पवित्र कर बयाल-1 ग्राम पंचायत के 12 नंबर बूथ से और शिउली कर 7 नंबर बूथ से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था. जीत के बाद शिउली कर को ग्राम पंचायत की प्रधान बनाया गया था. हालांकि, वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दंपती भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. लेकिन उन्होंने पंचायत सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया था.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद लिया फैसला
स्थानीय भाजपा नेता मेघनाद पाल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के टिकट पर जीतने के बाद दल बदलते ही उन्हें पद छोड़ देना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया. अब राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद वे इस्तीफा दे रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ इस क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलने और चुनाव परिणाम आने के बाद से ही इस दंपती पर नैतिक व राजनीतिक दबाव काफी बढ़ गया था, जिसके बाद दोनों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पद छोड़ने का निर्णय लिया.
Also Read: आरजी कर मामला: 48 घंटों के भीतर फिर से शुरू हो जांच, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश
