पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

अवैध संबंध के संदेह में उठाया जानलेवा कदम, हावड़ा के डोमजूर की घटना

घर पर ताला जड़ पति फरार हावड़ा. पराये मर्द से संपर्क के संदेह में बाद गला घोंट कर पत्नी की हत्या और इसे आत्महत्या में बदलने की कोशिश की एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. पूरी घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया. उक्त घटना बुधवार दोपहर हावड़ा के डोमजूर इलाके में हुई. मृतका का नाम शिखा खातून (31) बताया गया है. डोमजूर थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. बुधवार को दोपहर नेशनल हाइवे के किनारे जालान कॉम्प्लेक्स इलाके में स्थित चार मंजिला मकान की तीसरी मंजिल से शिखा खातून का शव बरामद किया गया. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर का दरवाजा बंद था और पति नदारद था. दरवाजे पर ताला जड़ा हुआ था. जानकारी के अनुसार महिला का शव फ्लैट के फर्श पर पड़ा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिखा के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गयी है. शक से बचने के लिए घर के अंदर छत से एक साड़ी भी लटका दिया गया था, ताकि लगे कि शिखा ने खुद साड़ी की मदद से फांसी लगायी थी. फिर वह फर्श पर गिर गयी और उसकी मौत हो गयी. हालांकि पुलिस ने इस थ्योरी को खारिज कर दिया है. पुलिस का मानना है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति घर का दरवाजा बंद कर भाग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान के पड़ोसियों सहित अन्य लोगों का बात कर जानकारी ली. घटना को लेकर इलाके में सनसनी है. पड़ोसियों के अनुसार पति और पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे. पिछले दिनों पति राहुल शेख को पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला. इसकी वजह से परिवार में अशांति थी. शिखा और उसका पति राहुल, दोनों मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं. वे डोमजूर में जालान कॉम्प्लेक्स की एक फैक्टरी में काम करते थे. कुछ महीने पहले ही दोनों ने कॉम्प्लेक्स में एक घर किराये पर लिया था. शुरूआती जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि शिखा का एक कॉन्ट्रैक्टर के साथ अफेयर चल रहा था. राहुल को इस बारे में पता चल गया था. पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार दोपहर को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. पुलिस को शक है कि बहस के दौरान राहुल ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी. फिर उसने घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और भाग गया. डोमजूर पुलिस आरोपी राहुल की तलाश कर रही है. मृतका के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >