कॉलेज छात्र की मौत के मामले में हत्या की शिकायत थाने में दर्ज

विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया था.

कोलकाता. न्यूटाउन में एक कॉलेज छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी थी. इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक के परिजनों ने घटना के दो दिनों बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बता दें कि शुक्रवार की रात को न्यूटाउन स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में द्वितीय वर्ष के छात्र गौरव दत्त (20) का रक्तरंजित हालत में सॉल्टलेक के एफएफ ब्लॉक स्थित सिंचाई आवासन के नीचे पाया गया था. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया था. विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया था. हालांकि परिजनों की ओर से दो दिनों बाद हत्या की शिकायत दर्ज करायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >