एक कमरे में था मां का शव, दूसरे में खुद को बंद कर रखा था बेटे ने

मृत महिला का नाम सोमाली तिर्की (60) है.

कोलकाता. एक कमरे में मां का शव पड़ा हुआ था और दूसरे कमरे में बेटे ने खुद को बंद कर रखा था. सोमवार की रात सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. महिला की मौत कैसे हुई, इसकी जांच शुरू की गयी है. पुलिस ने मृतका के बेटे को हिरासत में लिया है. मृत महिला का नाम सोमाली तिर्की (60) है. यह घटना अलीपुरदुआर के कालचीनी ब्लॉक के साताली चाय बागान के फिटर लाइन की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को मां और बेटे में विवाद हुआ था. उसके बाद से किसी को नहीं देखा गया. सोमवार सुबह दुर्गंध आने पर कोई इसे समझ नहीं पाया. शाम को समझ में आया कि उनके घर से ही बदबू आ रहा है. जब लोग वहां पहुंचे, तो वृद्धा को मृत पाया.

इसके बाद हांसीमारा फांड़ी को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने पास के कमरे से आबिर तिर्की को हिरासत में लिया. उसने खुद को कमरे में बंद कर रखा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >