बैरकपुर : मां पर ही बेटी की गला घोंटकर हत्या का आरोप

मृतका का नाम रंजना घोष (12) है.

बैरकपुर. बैरकपुर के डी रोड इलाके में अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप उसकी मां पर लगा है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका का नाम रंजना घोष (12) है. हत्या के आरोप में पुलिस मृतका की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत घोष और उनकी पत्नी कविता घोष अपनी इकलौती बेटी रंजना घोष के साथ गत 10 माह पहले बैरकपुर के उक्त इलाके में एक घर लेकर रहना शुरू किया. रंजना बैरकपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी. बताया जाता है कि शुक्रवार को भारी बारिश के कारण इंद्रजीत घोष अपने घर के एक कमरे में सो रहे थे. नींद खुली तो उन्होंने अपनी बच्ची को पास के एक बिस्तर पर अचेत पाया. उसे तुरंत बैरकपुर के बीएन बोस अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया. घटना की खबर टीटागढ़ थाने पहुंची. पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि रंजना की मां ने ही उसकी गला घोंटकर हत्या की है. पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लिया है. पूछताछ में पता चला कि कविता काफी समय से मानसिक परेशानी से जूझ रही थी. पुलिस मृतका की मां से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने किस कारण से बच्ची हत्या की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >