रामनवमी के बाद चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे मोदी

भाजपा ने 294 में से 255 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं. प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार, पार्टी के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पश्चिम बंगाल का दौरा शुरू करेंगे.

भाजपा ने 294 में से 255 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं. प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार, पार्टी के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पश्चिम बंगाल का दौरा शुरू करेंगे. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी का चुनाव प्रचार अभियान रामनवमी के बाद शुरू होगा. बताया गया है कि प्रधानमंत्री राज्य में 14 रोड शो और जनसभाएं करेंगे. पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सात, जेपी नड्डा की छह, योगी आदित्यनाथ की चार, मिथुन चक्रवर्ती की 10 जनसभाएं व रोडशो आयोजित किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >