मंत्री ने सीएम को सौंपा 207 करोड़ के लाभांश का चेक

राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने राज्य सचिवालय नबान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दो बिजली कंपनियों की ओर से कुल 207 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक सौंपा.

कोलकाता. राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने राज्य सचिवालय नबान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दो बिजली कंपनियों की ओर से कुल 207 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक सौंपा. जानकारी के अनुसार, राज्य विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) की ओर से 106 करोड़ 40 लाख 76 हजार 715 रुपये और राज्य विद्युत पारेषण निगम (डब्ल्यूबीएसईटीसीएल) की ओर से 100 करोड़ 60 लाख 23 हजार 200 रुपये, यानी कुल 207 करोड़ 99 हजार 915 रुपये का चेक नबान्न भवन में मुख्यमंत्री को सौंपा. इस अवसर पर मुख्य सचिव मनोज पंत, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव शांतनु बसु और राज्य विद्युत विकास निगम के अध्यक्ष पीबी सलीम भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >