राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की आयेगी गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शनिवार को पूर्वानुमान किया कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी, क्योंकि सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.

कोलकाता. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शनिवार को पूर्वानुमान किया कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी, क्योंकि सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. आइएमडी ने कहा कि रविवार को सुबह के समय पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. आइएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने व उसके बाद राज्य के सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है. आइएमडी के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे कम था.

राज्य के मैदानी इलाकों में बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में सबसे कम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आइएमडी ने बताया कि अन्य स्थानों में आसनसोल (15.8 डिग्री सेल्सियस), कलिम्पोंग (16) और पुरुलिया (17) में रात का तापमान काफी कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रविवार सुबह इसके 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >