बिजली के खंभे से टकरायी मिनी बस, 18 यात्री घायल

मध्य हावड़ा के हावड़ा थाना अंतर्गत फोरशोर रोड पर धर्मतला से दानेशेख लेन जा रही एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

हावड़ा. मध्य हावड़ा के हावड़ा थाना अंतर्गत फोरशोर रोड पर धर्मतला से दानेशेख लेन जा रही एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में 18 यात्री घायल हो गये. बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गयी. घटना के बाद बस चालक फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस 18 घायलों को जिला अस्पताल ले गयी. वहां नौ का इलाज चल रहा है, नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. इस दुर्घटना के कारण फोरशोर रोड के एक लेन में यातायात घंटों प्रभावित रहा.

आमता : नहर में डूबने से किशोर की हुई मौत

हावड़ा. आमता थाना अंतर्गत कुशबेड़िया इलाके में नहर में नहाने के दौरान एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक का नाम जीत पोड़ेल (14) था. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नहर में अचानक ज्वार आने से वह पानी में डूब गया. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >