लंदन में ममता बनर्जी ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान वेस्टमिंस्टर के पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर रुककर सम्मान के प्रतीक के रूप में प्रतिमा के नीचे फूल रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान वेस्टमिंस्टर के पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर रुककर सम्मान के प्रतीक के रूप में प्रतिमा के नीचे फूल रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस पल को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सीएम ने लिखा, “महात्मा गांधी के बारे में कुछ ऐसा है जो किसी को भी उनके सामने श्रद्धा से सिर झुकाने के लिए मजबूर कर देता है. आज, मैंने लंदन के वेस्टमिंस्टर के पार्लियामेंट स्क्वायर में उनकी प्रतिमा के नीचे पुष्पांजलि अर्पित की. यह स्मारक उनके आदर्शों की एक चिरस्थायी याद दिलाता है, जो दुनिया भर में पीढ़ियों को प्रेरित करता रहता है.

आज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में वक्तव्य रखेंगी सीएम : गुरुवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में एक विशेष सभा को संबोधित करेंगी. बताया गया है कि केलॉग कॉलेज में आयोजित में मुख्यमंत्री वहां ””””सामाजिक विकास: बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण”””” पर अपने विचार रखेंगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री अपनी सरकार की कन्याश्री, रूपोश्री और लक्खी भंडार जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करेंगी.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन में ही आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए 90 से अधिक योजनाएं शुरू की है और इसे बारे में विस्तृत रूप से वह यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में जानकारी देंगी. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की इन योजनाओं ने महिला सशक्तीकरण और सामाजिक विकास के प्रति बंगाल के दृष्टिकोण को आकार दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >