तेज विवाद के बीच लालू परिवार में गूंजी किलकारी, तेजस्वी यादव को ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

Mamata Banerjee Meets Lalu Family: एक ओर तेज प्रताप के संबंधों को लेकर लालू प्रसाद के परिवार में घमासान मचा हुआ है, तो दूसरी ओर कोलकाता में खुशियां भी गूंजीं हैं. इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को अस्पताल जाकर लालू परिवार से मुलाकात की. उन्होंने प्रेस को भी संबोधित किया. ममता बनर्जी ने क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

Mamata Banerjee Meets Lalu Yadav Family: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार में एक बार फिर किलकारी गूंजी है. तेज प्रताप को लेकर मचे पारिवारिक और राजनीतिक घमासान के बीच तेजस्वी यादव की पत्नी ने कोलकाता में बेटे को जन्म दिया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को जच्चा-बच्चा को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने अस्पताल में पूरे परिवार से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी यादव को शुभकामनाएं दीं.

राजद नेता तेजस्वी यादव को हुई है पुत्र रत्न की प्राप्ति

ममता बनर्जी ने कहा कि तेजस्वी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है. यह बहुत खुशी का पल है. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी भी यहां आयीं हैं. उनसे भी मुलाकात हुई. सभी बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में चुनाव भी है. इसके लिए वह (ममता बनर्जी) तेजस्वी यादव को अग्रिम शुभकामनाएं देतीं हैं.

ममता बनर्जी बोलीं- शुभकामनाएं लेकर आया है बच्चा

ममता बनर्जी ने कहा कि ये बच्चा शुभकामनाएं लेकर आया है. उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी ने कल रात को मुझे सूचना दी थी कि आज सुबह उसकी पत्नी को डिलीवरी होने वाला है. मुझे नहीं मालूम था कि इसकी पत्नी 6 महीने से कोलकाता में है.’ इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि 9 महीने से. तेजस्वी के इतना कहते ही सबके चेहरे पर मुस्कान तैर गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुबह 6:14 बजे तेजस्वी यादव ने ममता दी को किया फोन

ममता बनर्जी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने उन्हें सुबह 6:14 बजे मैसेज किया. मैंने इसको 6:16 बजे रिप्लाई किया. इसके परिवार में सुख-शांति आती है, तो हम सब बहुत खुश हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी की पत्नी बहुत अच्छी है. बच्चा भी देखने में सुंदर है. उन्होंने कहा कि वह लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार से मिलीं हैं.

इसे भी पढ़ें

27 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां चेक करें

खूंटी-सिमडेगा मेन रोड पर रोड रोलर जलकर राख, हमला या शॉर्ट सर्किट?

Jharkhand Weather: महेशपुर, नावाडीह में जमकर हुई बारिश, जानें आज कैसा है झारखंड का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >