मुख्य बातें
Mamata Banerjee: कोलकाता. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही भाजपा सरकार ने ममता बनर्जी की पुस्तकों को सभी पुस्तकालयों से हटाने के लिए फरमान तैयार कर लिया है. राज्य के लोक शिक्षा एवं पुस्तकालय मंत्री गौरी शंकर घोष विभाग का प्रभार संभालते ही इसका एलान कर दिया है. गौरी शंकर घोष ने एक बांग्ला समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि बंगाल की संस्कृति को पुनर्जीवित करने और स्वर्णिम बंगाल का निर्माण करने के लिए ममता बनर्जी द्वारा लिखित पुस्तकों को रद्द करना आवश्यक है.
इन किताबों से नष्ट हो गई बंगाल की संस्कृति
मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी द्वारा लिखी गई किताबें पढ़ने से बंगाल की संस्कृति नष्ट हो गई है. गौरी शंकर ने कहा-बंगाल के लोगों ने देखा है कि ममता बनर्जी ने अपनी ही किताबें पढ़कर बंगाल का क्या हाल कर दिया है. बंगाल प्रवासी मजदूरों का बंगाल बन गया है. न रोजगार है, न माताओं और बहनों की सुरक्षा, न लोकतंत्र. ये सब उन्हीं की लिखी किताबें हैं. इसलिए हम उनकी लिखी किताबें रद्द करेंगे. हम रवींद्रनाथ और नजरुल की संस्कृति को वापस लाना चाहते हैं. वह संस्कृति जिसे देखने के लिए भारत और दुनिया भर से लोग बंगाल आते थे.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल की पुरानी संस्कृति को पुनर्जीवित करने का संदेश
मंत्री का स्पष्ट संदेश है कि अब से पुस्तकालय में कोई भी अनावश्यक किताब नहीं होगी. इसके बजाय, विवेकानंद, रवींद्रनाथ, बंकिम चंद्र, काजी नजरुल इस्लाम की किताबें होंगी. आने वाली पीढ़ी बंगाल की पुरानी संस्कृति को वापस लाने वाली किताबें पढ़कर बंगाल को समृद्ध कर सकेगी. उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिम चंद्र चटर्जी की बंगाली विरासत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा-हम बंकिम चंद्र चटर्जी को पढ़कर बड़े हुए हैं. हमने बंगाल को समृद्ध किया है. हम उन विद्वानों की रचनाएँ पढ़ेंगे जिनकी रचनाएँ बंगाल को स्वर्णिम बंगाल बनाएंगी.
Also Read: उदिता दास को रह गया अफसोस, कोलकाता आकर भी अभिषेक पर नहीं फेंक पायी अंडे
