IOCL बॉटलिंग प्लांट में ‘मॉक ड्रिल’: केमिकल रिसाव और आग लगने पर NDRF-SDRF का रेस्क्यू अभ्यास

Malda IOCL Bottling Plant Mock Drill: मालदा जिले के नारायणपुर स्थित इंडियन ऑयल (IOCL) के बॉटलिंग प्लांट में रासायनिक रिसाव और आग लगने पर मॉक ड्रिल का आयोजन. NDRF, SDRF और सिविल डिफेंस ने परखी तैयारियां.

Malda IOCL Bottling Plant Mock Drill: पश्चिम बंगाल में मालदा जिला प्रशासन ने शुक्रवार को नारायणपुर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के बॉटलिंग संयंत्र में रासायनिक आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का आकलन करने के लिए व्यापक ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

रासायनिक रिसाव के बाद आग से बचाव का अभ्यास

सुबह 9 बजे शुरू हुए अभ्यास में रासायनिक रिसाव के बाद आग लगने की स्थिति का अभ्यास किया गया. इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), नागरिक सुरक्षा, दमकल सेवा, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों ने समन्वित तरीके से कार्रवाई की.

मॉक ड्रिल में किये गये ये काम

  • लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया.
  • फंसे लोगों की तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया.
  • घायलों के प्रबंधन का अभ्यास किया गया.
  • पास के एक स्कूल में बने राहत केंद्र को स्वास्थ्य जांच केंद्र बनाया गया.
  • गंभीर रूप से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को ट्रॉमा सेंटर बनाया गया.

इन विभागों के लोग अभ्यास में हुए शामिल

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), जिला चिकित्सा एवं नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचई), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया.

मालदा के डीएम ने बताया मॉक ड्रिल का उद्देश्य

मालदा के जिलाधिकारी राजनवीर सिंह कपूर ने कहा कि ‘मॉक ड्रिल’ लोगों की जान की सुरक्षा और आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. अतिरिक्त जिलाधिकारी अनिंद्य सरकार और अनुमंडल अधिकारी संभूद्वीप सरकार ने कहा कि इस अभ्यास से मौजूदा प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं की प्रभावशीलता जांचने और उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिली, जिनमें और सुधार की जरूरत है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >