वीडियो कॉल पर पति का अफेयर देख कटिहार की महिला ने तोड़ा फोन, ससुराल वालों ने खंभे से बांधकर जिंदा जलाया

Malda Horrific Crime: मालदा के मानिकचक में पति का फोन तोड़ने पर महिला को खंभे से बांधकर जिंदा जलाया. बर्न यूनिट में इलाज के दौरान मौत. पति, सास समेत 4 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज.

Malda Horror: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मानिकचक थाना अंतर्गत नूरपुर ग्राम पंचायत के नादारटोला इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आयी है. वीडियो कॉल पर पति को किसी दूसरी युवती के साथ अंतरंग बातचीत करते देख पत्नी ने कड़ा विरोध जताया और गुस्से में आकर पति का मोबाइल फोन तोड़ दिया, तो पति और उसके परिजनों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. आरोप है कि मोबाइल टूटने से आग बबूला होकर पति और उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर महिला के हाथ-पैर घर के बांस के खंभे से बांध दिये. केरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया.

इलाज के दौरान मालदा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

इस खौफनाक वारदात को कुछ दिन पहले अंजाम दिया गया था. जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही 20 वर्षीया गृहवधू ने आखिरकार शनिवार को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बर्न यूनिट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है.

एक साल पहले शादी, 3 माह से था अवैध संबंध

पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान चुन्नी खातून (20) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले के बैरिया इलाके की रहने वाली थी. करीब एक साल पहले उसकी शादी मानिकचक के रहने वाले छोटे व्यवसायी सामीउल शेख से हुई थी. शादी के शुरुआती कुछ महीने ठीक चले, लेकिन पिछले 3 महीनों से सामीउल का इलाके की ही एक अन्य युवती से अवैध संबंध शुरू हो गया. पति के फोन पर आने वाले वीडियो कॉल के कारण अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था.

ये भी पढ़ें: बंगाल के मालदा में विस्फोट, आवाज़ इतनी कि पड़ोसी घर की छत हिल गई, 7 लोग झुलसे

पति, सास, ननद और देवर पर प्राथमिकी, सभी आरोपी फरार

महिला की मौत के बाद मायके वालों की शिकायत पर मानिकचक थाने की पुलिस ने मृतका के पति सामीउल शेख, देवर आनेस शेख, ननद चमेली बीबी और सास दिलनूर बीबी के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से ही सभी 4 नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल: मालदा के एक फ्लैट में मिला पैसों का ढेर, गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >