फेसबुक पोस्ट से पकड़ी गयी नौकरानी, गहने भी बरामद

बरानगर थाने की पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट की मदद से चोरी के आरोप में एक नौकरानी को गिरफ्तार किया

बैरकपुर. बरानगर थाने की पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट की मदद से चोरी के आरोप में एक नौकरानी को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी के गहने भी बरामद कर लिये. जानकारी के मुताबिक, बरानगर के एमएनके रोड की परिमिता मंडल ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके सोने के गहने अगस्त 2024 से गायब थे. इस महीने उसने अपनी नौकरानी व डानकुनी निवासी दीपा दास की एक फेसबुक पोस्ट देखी. उस पोस्ट में दीपा ने एक ऐसा ही हार पहने हुए तस्वीर खिंचवाई थी, जो परिमिता के खोए हुए हार जैसा दिख रहा था.परिमिता मंडल ने तुरंत बरानगर थाने में शिकायत दर्ज करा?, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच अधिकारी ने आरोपी नौकरानी दीपा दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की. गहन पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके पास से दो सोने की चेन (एक पेंडेंट के साथ) और एक जोड़ी बालियां बरामद की हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >