भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नयी टीम में बंगाल की डॉ मधुछंदा कर बनीं उपाध्यक्ष, मनोज तिग्गा राष्ट्रीय सचिव

West Bengal in Nitin Nabin BJP Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने नयी राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया. बंगाल से डॉ मधुछंदा कर उपाध्यक्ष व मनोज तिग्गा सचिव बने. स्मृति ईरानी बनीं राष्ट्रीय महासचिव.

West Bengal in Nitin Nabin BJP Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नयी टीम की घोषणा कर दी है. उनकी टीम में पश्चिम बंगाल के 2 लोगों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है. डॉ मधुछंदा कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. मनोज तिग्गा राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किये गये हैं.

भाजपा की नयी टीम में 10 महिला, अल्पसंख्यक समुदाय के 6 नेता

भाजपा ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अपनी नयी राष्ट्रीय टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 10 महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदायों के 6 नेताओं को जगह दी. पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम को अनुभवी प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव, युवा जोश, भौगोलिक विविधता और व्यापक सामाजिक समावेश का एक रणनीतिक संयोजन बताया.

10 महिलाओं को मिली टीम में जगह

देश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी की 10 अनुभवी महिला नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह दी गयी है, जिसमें पश्चिम बंगाल की डॉ मधुछंदा भी शामिल हैं. राष्ट्रीय महासचिव बनायी गयीं स्मृति ईरानी के अलावा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पूर्व प्रमुख रेखा वर्मा उपाध्यक्ष नियुक्त की गयीं हैं.

प्रीति गांधी बनीं सोशल मीडिया की सह-संयोजक

कविता पाटीदार और संगीता यादव को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है. रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है.

सभी प्रमुख धर्मों के लोग टीम में शामिल

पार्टी ने कहा कि भारत के हर प्रमुख धर्म को सम्मान और उचित स्थान देने के लिए, राष्ट्रीय टीम में एक सिख सदस्य, दो ईसाई सदस्य तथा मुस्लिम, जैन और पारसी समुदाय से एक-एक सदस्य को शामिल किया गया है.

एएमयू की पूर्व कुलपति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.

एके एंटनी के बेटे राष्ट्रीय सचिव बने रहेंगे

कांग्रेस के दिवंगत नेता एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बने रहेंगे. पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

टीम में 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लोग

पार्टी ने कहा कि नयी नियुक्तियों से देश भर के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को प्रतिनिधित्व मिला है. भाजपा ने एक बयान में कहा- इस तरह की संतुलित नियुक्तियों से नये राष्ट्रीय अध्यक्ष (नितिन नबीन) की कार्यकारिणी टीम को देश के विशाल भौगोलिक विस्तार और क्षेत्रीय बारीकियों की गहरी समझ के साथ काम करने में मदद मिलेगी.

पूर्वोत्तर पर दिया गया खास ध्यान

पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि पूर्वोत्तर इलाके पर खास ध्यान दिया गया है. त्रिपुरा, असम और नगालैंड से 3 क्षेत्रीय नेताओं की नियुक्ति और संबित पात्रा की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर समन्वय प्रकोष्ठ के जरिये इस इलाके को खास अहमियत दी गयी है.

समिति में एससी-एसटी को भी मिला प्रतिनिधित्व

समिति में पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर से 4 आदिवासी प्रतिनिधि शामिल हैं. इनमें से 2 महिला हैं. साथ ही उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश के 3 सदस्य अनुसूचित जातियों (एससी) का प्रतिनिधित्व करते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >