बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, IMD ने पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा और तेज हवाओं का जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, तटीय इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी. जानें आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा.

Very Heavy Rain Alert: उत्तर बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अब समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैल गया है. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के भीतर उत्तर बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बांग्लादेश के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही मॉनसून ट्रफ रेखा (Monsoon Trough) बांकुड़ा और कैनिंग से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है. इसके असर से बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC Kolkata) ने दी है.

पिछले 24 घंटों का मौसम और वर्षा के आंकड़े

पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण बंगाल में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय रहा. पनागढ़ (पश्चिम बर्धमान) और दीघा (पूर्व मेदिनीपुर) में सर्वाधिक 90 मिलीमीटर वर्षा हुई. कैनिंग में 70 मिमी, सागर आइलैंड व आमता में 60-60 मिलीमीटर वर्षा हुई. कोलकाता के अलीपुर, उलुबेड़िया, श्रीनिकेतन, कृष्णनगर और डायमंड हार्बर में 50-50 मिलीमटीर वर्षा हुई. उत्तर बंगाल के कुमारग्राम और मोगुलकाटा टी एस्टेट में 60-60 मिलीमीटर वर्षापात हुआ.

ये भी पढ़ें: बंगाल में कुदरत का कहर : पहाड़ों पर वर्षा का रेड अलर्ट, दक्षिण बंगाल में वज्रपात की चेतावनी

अगले 6 दिन कैसा रहेगा दक्षिण बंगाल का मौसम

  • 15 जुलाई : उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर के साथ-साथ झारग्राम में भारी वर्षा (7-11 सेमी) होगी. तटीय जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे और बाकी जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
  • 16 जुलाई : दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (7-20 सेमी) हो सकती है. इसके अलावा पश्चिम बर्धमान, उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, पुरुलिया, झारग्राम, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिले में भारी बारिश (7-11 सेमी) और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
  • 17 जुलाई : पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम में भारी बारिश (7-11 सेमी) और तेज आंधी-हवाएं चलेंगी.
  • 18 से 20 जुलाई : दक्षिण बंगाल में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी.

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश से हाहाकार : अलीपुरदुआर में एक दिन में 238 मिमी वर्षा, जानें 24 घंटों के मौसम का हाल

उत्तर बंगाल के लिए जारी चेतावनी

  • 15 और 16 जुलाई : दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश (7-11 सेमी) का अलर्ट जारी किया गया है.
  • 17 और 18 जुलाई : दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में भारी बारिश का अनुमान.
  • 19 और 20 जुलाई : उत्तर बंगाल के एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गयी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मानसून की विषम चाल : उत्तर बंगाल और तटीय जिलों में झमाझम बारिश, 7 जिलों पर सूखे का संकट, जानें जिलेवार आंकड़े

मौसम के संभावित 3 असर

  1. निचले इलाकों, अंडरपास और सड़कों पर अस्थायी जलभराव हो सकता है.
  2. खड़ी फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंचने की आशंका है.
  3. खुले मैदानों में बिजली गिरने (Lightning Strike) का खतरा.

सुरक्षा के निर्देश (Advisory)

  • वर्षा या वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.
  • जल निकायों (Water Bodies) के आसपास जाने से बचें.
  • यातायात के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग में भू-स्खलन का खतरा बरकरार, पीड़ित परिवार को 50 हजार की मदद, पर्यटकों से यात्रा टालने की अपील


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >