टोटो चालक की हत्या के मामले में प्रेमी-प्रेमिका सांकराइल से गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी में टोटो चालक की हत्या के मामले में जलपाईगुड़ी पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को हावड़ा के सांकराइल से गिरफ्तार किया है.

किराये को लेकर हुआ था विवाद

संवाददाता, हावड़ा.

जलपाईगुड़ी में टोटो चालक की हत्या के मामले में जलपाईगुड़ी पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को हावड़ा के सांकराइल से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम ज्योतिर्मय सरकार और रत्ना राय हैं. पुलिस आरोपियों को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक टोटो चालक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की सुबह आरोपी ज्योतिर्मय सरकार ने जलपाईगुड़ी के गोशाला मोड़ टोटो स्टैंड से टोटो किराये पर लिया. टोटो में उसकी प्रेमिका भी बैठी थी. कुछ दूरी तय करने के बाद किराये को लेकर टोटो चालक से बहस हो गयी. बताया जा रहा है कि बहस के दौरान ज्योतिर्मय ने टोटो चालक सितुल राय को बुरी तरह से पीट दिया. टोटो चालक वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा.

इसके बाद दोनों ने मिलकर टोटो चालक को जलपाईगुड़ी में ही एक जलाशय में फेंक दिया. 29 अगस्त को कोतवाली थाना अंतर्गत एक जलाशय से टोटो चालक सितुल राय का शव बरामद किया गया. शव की पहचान के बाद मृतक के परिवार ने हत्या का मामला दर्ज कराया. जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) शौभनिक मुखर्जी ने बताया कि मारपीट मूल रूप से किराये को लेकर हुई थी. मामला दर्ज होने के बाद कूचबिहार जिले से टोटो को बरामद किया गया. टोटो चालक का फोन स्वीच ऑफ था. इसलिए पुलिस को सुराग हाथ में नहीं लग रही थी. इसके कुछ दिनों बाद मोबाइल फोन ऑन हो गया. फोन का टॉवर लोकेशन हावड़ा के सांकराइल में मिला. जलपाईगुड़ी पुलिस हावड़ा पहुंची और सांकराइल थाने की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों के बीच विवाहेतर संबंध बताया जा रहा है. दोनों सांकराइल में किराये की मकान लेकर रह रहे थे. सांकराइल में आने के बाद रत्ना ने टोटो चालक के फोन को बेच दिया था. पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >