लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल में ईवीएम और वीवीपैट को तालाब में फेंका

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान पश्चिम बंगाल में जारी है. दक्षिण 24 परगना में भीड़ ने 2 बूथ के ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तालाब में फेंक दिया

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान जारी है. दक्षिण 24 परगना में भीड़ ने 2 बूथ पर लगी ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तालाब में फेंक दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर यह जानकारी दी है.

लोकसभा चुनाव के दौरान कुल्टाई में ईवीएम, वीवीपैट को फेंका

न्यूज एजेंसी ने 19 सेकेंड का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुल्टाई में कथित तौर पर भीड़ ने बूथ नंबर 40 और 42 के ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंक दिया. इस वीडियो को थर्ड पार्टी वीडियो बताया गया है.

तालाब में फेंके गए हैं ईवीएम और वीवीपैट मशीन

इस वीडियो सड़क किनारे एक तालाब में ईवीएम और वीवीपैट मशीन पानी में देखा जा रहा है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ईवीएम और वीवीपैट इन्हीं दोनों बूथ के हैं.

महिलाओं पर मशीनों को फेंकने का लग रहा आरोप

वीडियो बनाने वाले की आवाज भी आ रही है. इसमें कहा गया है कि महिलाओं ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को फेंका है. उसका कहना है कि महिलाओं ने मशीनों को फेंक दिया, क्योंकि उनके पति और बेटे बूथ के एजेंट थे. उनके साथ मारपीट की गई, तो महिलाओं ने मशीनों को फेंक दिया.

किस पार्टी के लोगों ने मारपीट की, अभी जानकारी नहीं

हालांकि, यह पता नहीं चल पा रहा है कि किस पार्टी के लोगों ने मशीनों को पानी में फेंका है. वीडियो बनाने वाला यह तो कह रहा है कि महिलाओं ने मशीनों को फेंक दिया है, क्योंकि उनके पति और बेटे, जो बूथ एजेंट थे, उनको बैठने नहीं दिया गया. उनके साथ मारपीट की गई. लेकिन, मारपीट किन लोगों ने की, महिलाओं के बेटे और पति किस पार्टी के एजेंट थे, इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है.

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024 : तृणमूल के गढ़ में पुराने और नये उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >