फर्जी दस्तावेज दिखा 11 लाख ऋण लेकर भागने वाला अरेस्ट

पार्क स्ट्रीट इलाके में ऋण प्रदान करने वाली एक निजी कंपनी के अधिकारियों को फर्जी दस्तावेज दिखाकर उनसे 11 लाख रुपये का ऋण लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

संवाददाता, कोलकाता

पार्क स्ट्रीट इलाके में ऋण प्रदान करने वाली एक निजी कंपनी के अधिकारियों को फर्जी दस्तावेज दिखाकर उनसे 11 लाख रुपये का ऋण लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम पलाश मुखर्जी बताया गया है. लालबाजार के स्पेशल सेल की टीम ने उसे हावड़ा के बाली से गिरफ्तार किया है.

गुरुवार को उसे बैंकशल अदालत में पेश करने पर आरोपी को 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. सरकारी वकील ने अदालत में बताया कि यह घटना पिछले साल हुई थी. पार्क स्ट्रीट थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी. निजी कंपनी की तरफ से कहा गया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर पार्क स्ट्रीट के ऋण देने वाली निजी कंपनी से 11 लाख रुपये का ऋण लिया था. इसके बाद से वह लापता हो गया था.

पार्क स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने पर काफी दिनों तक छापामारी कर अंतत: बुधवार देर रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से पूछताछ कर राशि को बरामद करने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >