बंगाल में सत्ता बदलते ही महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने क्यों दिया इस्तीफा?

Leena Gangopadhyay Resignation News: पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है. 9 साल तक पद पर रहने वाली लीना का इस्तीफा राहुल बनर्जी की मौत और शुभेंदु सरकार के गठन के बाद आया है. जानें पर्दे के पीछे की पूरी कहानी.

Leena Gangopadhyay Resignation News: पश्चिम बंगाल की राजनीति और मनोरंजन जगत से बड़ी खबर आयी है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और जानी-मानी पटकथा लेखिका लीना गंगोपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बंगाल में हुए ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन और नयी सरकार के गठन के ठीक बाद यह इस्तीफा आया है.

टॉलीवुड में हुए हालिया विवादों का परिणाम

लगभग 9 वर्षों तक इस गौरवशाली पद पर रहने वाली लीना ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद छोड़ने का निर्णय लिया. चर्चा है कि यह इस्तीफा न केवल राजनीतिक बदलाव, बल्कि टॉलीवुड में हाल ही में हुए विवादों का भी परिणाम है.

9 साल का सफर और कार्यकाल से पहले विदाई

लीना गंगोपाध्याय का कार्यकाल जुलाई 2026 में समाप्त होने वाला था, लेकिन उन्होंने 13 मई को ही अपना इस्तीफा सौंप दिया. लीना गंगोपाध्याय को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता था. बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही उनके इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज थीं.

इसे भी पढ़ें : मुश्किल में पर्नो, तनुश्री और कंचना! बंगाल में सत्ता बदलने के बाद टॉलीवुड अभिनेत्रियों के ‘पछतावे’ की क्या है कहानी

नियमों के तहत लीना पूरा कर सकतीं थीं अपना कार्यकाल

नियमानुसार कोई भी व्यक्ति अधिकतम 9 वर्ष तक ही इस पद पर रह सकता है. लीना ने अपना यह समय लगभग पूरा कर लिया था, लेकिन ‘शिष्टाचार’ के नाते नयी सरकार आने पर उन्होंने खुद हटना बेहतर समझा. अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाये जाने के बाद तय माना जा रहा था कि आयोग में भी बड़ा फेरबदल होगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल बनर्जी की मौत और टॉलीवुड का दबाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, लीना के इस्तीफे के पीछे केवल राजनीति नहीं, टॉलीवुड (Tollywood) का आंतरिक दबाव भी एक बड़ा कारण है. अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की आकस्मिक मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े वर्ग ने कार्यस्थल पर सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर आयोग पर सवाल उठाये थे. राहुल की मृत्यु के बाद कई कलाकारों और तकनीशियनों ने लीना गंगोपाध्याय के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था.

इसे भी पढ़ें : मजबूरी में करती थी TMC का प्रचार, बंगाल में सत्ता बदलते ही बदला श्राबंती चटर्जी का सुर, पार्थ चटर्जी पर किया बड़ा खुलासा

Leena Gangopadhyay Resignation News: अब क्या होगा लीना का अगला कदम?

लीना गंगोपाध्याय ने फिलहाल अपने भविष्य की योजनाओं पर चुप्पी साध रखी है. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वे फिर से टीवी सीरियल्स और फिल्मों की दुनिया में लौटेंगी, तो उन्होंने कहा- अगर मैं वापसी करूंगी, तो आप सभी को पता चल जायेगा.

इसे भी पढ़ें

प्रचारक से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और अब शुभेंदु सरकार में मंत्री, दिलीप घोष का अंडमान से बंगाल तक का ऐसा रहा सफर

माओवादियों के ‘लाल’ आतंक को हराकर ‘लोकतंत्र’ के नायक बने खुदीराम टुडू, पढ़ें रानीबांध के शिक्षक की पूरी कहानी

बंगाल में घुसपैठ के डर ने सीमावर्ती गांवों में भाजपा के पक्ष में हुई राजनीतिक ‘घेराबंदी’, जानें इनसाइड स्टोरी

पनता भात और हिल्सा के शौकीन हैं बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मां ने खोले नंदीग्राम के लाल के राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >