16.5 किलो गांजा के साथ मुर्शिदाबाद का लतीफुद्दीन किया गया गिरफ्तार

धनबाद से आसनसोल आ रही बस में एक यात्री की अटैची में गांजा

प्राथमिक जांच में पता चला : धनबाद से लिया गांजा और आसनसोल से बर्दवान होकर जाना था मुर्शिदाबाद पुलिस को लग गयी थी भनक, जिसके आधार पर एचएलजी मोड़ के पास नाका लगा कर रोकी बस आसनसोल. झारखंड से आसनसोल के रास्ते राज्य के विभिन्न इलाकों में गांजा तस्करी का एकबार पुनः खुलासा हुआ. शनिवार दोपहर को पुलिस ने सूचना के आधार पर धनबाद से आसनसोल आ रही एक बस को नाका लगाकर एचएलजी मोड़ के पास रोका और उसमें से एक यात्री, मुर्शिदाबाद जिला के रानीनगर इलाके का निवासी लतीफुद्दीन को उतारकर उसके सामानों की तलाशी लेने लगे. उसके अटैची से पुलिस को प्लास्टिक में लिपटा हुआ दो पैकेट मिला. पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों में गांजा है. मौके पर ही वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में दोनों पैकेटों का वजन किया, जिसका वजन 16.5 किलो निकला. यात्री को गिरफ्तार किया गया. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुब दास ने बताया कि गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अदालत में पेशकर उसे रिमांड पर लिया जायेगा. इस नेटवर्क से जुड़े उनके अन्य साथियों को भी पकड़ने का प्रयास किया जाएगा. गौरतलब है कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा बंगाल के विभिन्न इलाकों में सप्लाई होता है. ओडिशा से बंगाल में प्रवेश के अनेकों रास्ते हैं. हाल के दिनों में पुलिसिया कार्रवाई में जो खुलासा हुआ है, उसके अनुसार गांजा की खेप ओडिशा से धनबाद पहुंच रही है और वहां से बस या ट्रेन के माध्यम से आसनसोल में यह आ रहा है. यहां भी इसकी खपत हो रही है और दूसरे जिलों में भी जा रहा है. इस साल गांजा तस्करी के अनेकों मामले आसनसोल, कुल्टी, सालानपुर आदि बॉर्डर थाना क्षेत्रों में पकड़े गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >