तृणमूल विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंकने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Kunal Ghosh Egg Attack: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंकने के मामले में पुलिस ने चंदन सिंह और रवि कोयल को गिरफ्तार किया है. कुणाल घोष ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए सीआईडी (CID) के एक गवाह की भूमिका की जांच की मांग की है.

Kunal Ghosh Egg Attack: तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी के घर के बाहर पार्टी विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंके जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

कुणाल घोष ने दर्ज करायी थी शिकायत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घोष ने सोमवार शाम शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके आधार पर चंदन सिंह और रवि कोयल को गिरफ्तार किया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गयी. रात में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ के आधार पर मंगलवार सुबह दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

सोमवार को कुणाल पर फेंका गया था अंडा

ममता बनर्जी के करीबी विधायक कुणाल घोष सोमवार शाम जब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनके घर से निकल रहे थे, तब उन पर अंडे फेंके गये. उन्होंने अंडों से बचने की कोशिश की, लेकिन एक अंडा उनके सिर पर जा लगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों पर ज़ुल्म किसने किया है? क्या मैंने किया है? क्या ममता बनर्जी ने किया है? अगर कोई कार्रवाई हुई है, तो वह पुलिस और प्रशासन ने की है. इसके लिए मुझे जिम्मेदार क्यों ठहराया जाये?

कुणाल घोष, तृणमूल कांग्रेस के विधायक

सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की हो रही जांच

अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. उन्होंने कहा- जांचकर्ता हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें : Video: ममता बनर्जी के घर से बाहर निकलते ही तृणमूल नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला, वीडियो वायरल

सीआईडी के गवाह ने किया हमला : कुणाल घोष

इन गिरफ्तारियों पर तृणमूल विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- यह चिंता की बात है कि पुलिस मामूली आरोप लगाकर उन्हें जमानत दिलाने में सहायक साबित हो सकती है. मैं उस आरोप की भी जांच चाहता हूं कि ममता बनर्जी के घर पर सीआईडी तलाशी के दौरान गवाह बने एक व्यक्ति ने बाद में उसी घर के बाहर हमला किया.

Kunal Ghosh Egg Attack: चंदन ने कहा था- कुणाल ने लोगों के साथ गलत किया

आरोपी चंदन सिंह ने सोमवार को घटना के तुरंत बाद पत्रकारों से कहा कि उसने अंडा इसलिए फेंका, क्योंकि उसे लगता था कि घोष ने कई लोगों के साथ गलत किया है. आरोप के बारे में पूछे जाने पर घोष ने इसे खारिज कर दिया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में टीएमसी के पूर्व पार्षद पर महिलाओं ने बरसाये अंडे, लगाये चोर-चोर के नारे

अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं पर फेंके जा चुके हैं अंडे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल की हार के बाद, पिछले कुछ हफ्तों में राज्य के अलग-अलग भागों हुई कई घटनाओं के बीच यह हमला हुआ है. अभिषेक बनर्जी और कई अन्य तृणमूल नेताओं को भी नाराज लोगों के ऐसे ही विरोध का सामना करना पड़ा है. उनमें विधायक, नगर निकाय के अध्यक्ष और पार्षद शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

तृणमूल नेता पर सरकारी मुर्गे की चोरी का आरोप, गुस्साये लोगों ने कच्चे अंडे से नहलाया

बंगाल में टीएमसी के पूर्व पार्षद पर महिलाओं ने बरसाये अंडे, लगाये चोर-चोर के नारे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >