कोलकाता का पारा 14.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

कोलकाता में तापमान शुक्रवार 14.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. कुछ दिन पहले शहर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था.

कई जिलों में गिरा तापमानउत्तर व दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में छाया रहेगा कोहरा

संवाददाता, कोलकाता

कोलकाता में तापमान शुक्रवार 14.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. कुछ दिन पहले शहर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल उत्तरी हवाएं आसानी से राज्य में प्रवेश कर रही हैं. फिलहाल ठंड के मिजाज में कमी आने की उम्मीद नहीं है.सुबह उत्तर और दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में कोहरा रह सकता है. शुक्रवार सुबह राज्य में सबसे कम तापमान दार्जिलिंग का रहा, जहां तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उसके बाद कूचबिहार 9.2 डिग्री पर रहा. दक्षिण बंगाल के जिले भी तापमान में कमी आयी है. शुक्रवार को मेदिनीपुर में तापमान 12.6 डिग्री, दीघा में 13.1 डिग्री, कृष्णनगर में 13 डिग्री, बांकुड़ा में 11.9 डिग्री, श्रीनिकेतन में 11 डिग्री, बहरमपुर में 11.2 डिग्री, कैनिंग में 12.4 डिग्री, कांथी में 13.2 डिग्री, मगरा में 14.5 डिग्री, बर्दवान में 12 डिग्री, पानागढ़ में 12 डिग्री, पुरुलिया में 12.6 डिग्री, सिउरी में 11.2 डिग्री, बैरकपुर में 13 डिग्री, आसनसोल में 13 डिग्री, आसनसोल में 13.1 डिग्री और कल्याणी में 11.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इसके अलावा अलीपुरदुआर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >