बंगाल चुनाव से पहले हथियारों का जखीरा मिलने से कोलकाता में हड़कंप, STF ने राजाबाजार में संदिग्ध को दबोचा

Kolkata STF Arms Recovery: बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता पुलिस की STF ने राजाबाजार से 6 हथियार और कारतूस बरामद किये हैं. इसके अलावा बालीगंज और हावड़ा से करीब 1 करोड़ रुपए की नकदी भी जब्त की गयी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Kolkata STF Arms Recovery: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी कोलकाता में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने से हड़कंप मच गया है. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. चुनाव से ऐन पहले हथियारों की यह खेप कहां पहुंचायी जानी थी, इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच में खुफिया एजेंसियां जुट गयी हैं.

राजाबाजार साइंस कॉलेज के पास हुई गिरफ्तारी

हथियारों की बरामदगी का यह मामला शहर के व्यस्त इलाके राजाबाजार से सामने आया है. एसटीएफ के जवानों ने शनिवार को राजाबाजार साइंस कॉलेज के पास एक बस स्टैंड के पास बैग लेकर जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से सिंगल-शॉट वाले 6 आग्नेयास्त्र और 14 कारतूस मिले. अधिकारी उससे पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

हथियार के साथ गिरफ्तार शख्स.

अशांति फैलाने के लिए नालंदा से आया हथियार सप्लायर

आरोपी की पहचान नालंदा जिले के शोरसराय गांव निवासी 43 वर्षीय सोहेल अख्तर के रूप में हुई है. एसटीएफ प्रमुख वी सोलोमन निशा कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर मध्य कोलकाता के राजाबाजार इलाके में पहुंचा है. एसटीएफ की टीम को अलर्ट पर रखा गया था. टीम ने राजाबाजार साइंस कॉलेज के पास एपीसी रोड के निकट संदेह के आधार पर सोहेल अख्तर को पकड़कर उससे पूछताछ की और हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

बैग में क्या-क्या मिले

  • 6 देशी सिंगल शॉटर फायर आर्म्स
  • 14 पीस 8 एमएम के जिंदा कारतूस
  • आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्रियां

बालीगंज में 25 लाख और हावड़ा में 72 लाख रुपए जब्त

सिर्फ हथियार ही नहीं, चुनाव से पहले भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी (कैश) भी पुलिस ने जब्त की है. कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पूर्व डिवीजन ने बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक वाहन की तलाशी के दौरान लगभग 25 लाख रुपए नकद मिले.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हावड़ा स्टेशन के पास रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बनारस ब्रिज क्षेत्र में अभियान चलाकर 72 लाख रुपए से अधिक की नकदी जब्त की. इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की पैनी नजर

राज्य में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है. पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों और जिला सीमाओं पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग को हाईकोर्ट ने लगायी फटकार, सहायक प्रोफेसर को पीठासीन अधिकारी बनाने का आदेश रद्द

Kolkata STF Arms Recovery: STF और पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

अवैध हथियारों और नकदी के प्रवाह को रोकने के लिए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की हिंसा या धांधली को रोकने के लिए चुनाव से पहले निगरानी और सख्त की जायेगी. बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किये जायेंगे. तब तक पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं, ताकि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया जा सके.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में 1100 अधिकारियों के ट्रांसफर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, चीफ जस्टिस ने की गंभीर टिप्पणी

बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप

कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ

खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >