Kolkata News : घुसपैठ से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की गिरफ्त में दो बांग्लादेशियों समेत चार

Kolkata News : ईडी की रडार पर और चार लोग हैं. उनसे भी केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की पूछताछ जारी है.

Kolkata News : ईडी ने झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ व मानव तस्करी से जुड़े धनशोधन के अलावा हवाला के माध्यम से बड़ी मात्रा में काला धन को अलग-अलग जगहों पर स्थानांतरित करने व बांग्लादेशियों के फर्जी दस्तावेज बनाने के रैकेट की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल से दो बांग्लादेशियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. बांग्लादेशी नागरिकों के नाम रोनी मंडल और समीर चौधरी बताये गये हैं.

ईडी की रडार पर और चार लोग

गिरफ्तार किये गये भारतीय नागरिकों के नाम पिंटू हालदार और पिंकी बसु मुखर्जी हैं. चारों को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है. ईडी की रडार पर और चार लोग हैं. उनसे भी केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की पूछताछ जारी है. ईडी ने पिंकी नामक महिला को उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम के बंकिमपल्ली स्थित ठिकाने से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है. वह ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ी है. बांग्लादेश में उसका काफी आना-जाना है.

Also Read : Bengal Weather Update : बंगाल समेत जिलों में गिरने लगा है पारा, बढ़ सकती है ठंड

नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बांग्लादेशी महिलाओं को लाया गया भारत

आशंका जतायी जा रही है कि कारोबार की आड़ में आरोपी महिला द्वारा नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बांग्लादेशी महिलाओं को भारत में अवैध तरीके से तस्करी कर लाया गया है और उन्हें देश व्यवसाय व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल कर लिया गया. फिलहाल, इसकी जांच जारी है. पिंकी के पूर्व पति अभिजीत बसु भी ईडी की जांच के दायरे में है. उसके ठिकाने पर भी गत मंगलवार को अभियान चलाया गया. उससे भी पूछताछ कर तथ्यों का पता लगाने की कोशिश जारी है.

Also Read : WB BY-Elecion : नैहाटी विधानसभा उपचुनाव के दौरान ही जगदल में शूटआउट, तृणमूल नेता की हत्या

पिंटू हालदार को करीब 11 घंटों की पूछताछ के बाद किया गया गिरफ्तार

इधर, इडी ने बनगांव के पूर्वपाड़ा में एक टैक्सी चालक पिंटू हालदार को करीब 11 घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. सूत्रों के अनुसार, उसके आवास से 12 बैंक खाते व अन्य दस्तावेज जब्त किये गये हैं. हालदार भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे पेट्रापोल में लोगों को कोलकाता लाने के कार्य से जुड़ा है. इधर, गिरफ्तार दो बांग्लादेशी नागरिकों को मध्यमग्राम से गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >