Kolkata Murder Case: सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ दर्ज की FIR, ‘वित्तीय अनियमितताओं' की जांच शुरु

Kolkata Murder Case : आरजी कर अस्पताल में जूनियर महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना से जुड़े एक मामले में सीबीआई अभी संदीप घोष से लगातार पूछताछ कर रही है.

Kolkata Murder Case : कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ के आदेश के बाद सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की है. कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर एसआईटी ने आज सुबह निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय जाकर सीबीआई को सभी दस्तावेज सौंपे.

संदीप घोष के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर

कोलकाता पुलिस से दस्तावेज मिलने के बाद सीबीआई ने सबसे पहले संदीप घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और एफआईआर की एक कॉपी पहले ही अलीपुर सीजेएम कोर्ट में जमा कर दी है. गौरतलब है कि न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा था कि अगर एक ही व्यक्ति के खिलाफ अलग-अलग एजेंसियां जांच करेंगी तो इससे जटिलता पैदा होगी और जांच प्रक्रिया में भी देरी होगी.

‘वित्तीय अनियमितताओं’ मामलों की जांच में जुटी सीबीआई

आरजी कर अस्पताल में जूनियर महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना से जुड़े एक मामले में सीबीआई अभी संदीप घोष से लगातार पूछताछ कर रही है. अब ‘वित्तीय अनियमितताओं’ के मामलों की जांच भी सीबीआई को सौंप दी गई है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि कई तथ्य सामने आ सकते हैं.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा पत्र, दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाने की रखी मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >