Kolkata Local Train : 24 दिसंबर तक बंडेल-हावड़ा ईएमयू बाली से होगी रवाना

Kolkata Local Train : 19 नवंबर से 24 दिसंबर तक 37212 बंडेल-हावड़ा ईएमयू हावड़ा के बजाय बाली स्टेशन से रवाना होगी.

Kolkata Local Train : पश्चिम बंगाल में  हावड़ा स्टेशन के पास स्थिति महत्वपूर्ण चांदमारी रोड ओवर ब्रिज के मुख्य गार्डर्स को लगाने का काम आज से शुरू होने वाला है. ऐसे में हावड़ा स्टेशन से रवाना होने वाली कुछ ट्रेनों के गंतव्य व प्रस्थान स्टेशन में परिवर्तन किया गया है. इसके 19 नवंबर से 24 दिसंबर तक 37212 बंडेल-हावड़ा ईएमयू हावड़ा के बजाय बाली स्टेशन से रवाना होगी. जबकि 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस और 13024 अजीमगंज-हावड़ा पैसेंजर स्पेशल को नियंत्रित किया गया है.

ये ट्रेनें बाली से होगी रवाना

मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर से 24 दिसंबर के मध्य 37212 बंडेल-हावड़ा ईएमयू लोकल हावड़ा के बजाय बाली स्टेशन तक ही तड़के 3.45 बजे आयेगी और वहीं से 37211 हावड़ा-बंडेल ईएमयू लोकल सुबह 5.02 बजे रवाना होगी. 19 नवंबर से 24 दिसंबर तक 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस मार्ग में 75 मिनट तक और 13024 अजीमगंज-हावड़ा पैसेंजर स्पेशल को मार्ग में 35 मिनट तक नियंत्रित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >