आज से महानगर में निगम का नाइट पार्किंग अभियान

महानगर की सड़कों पर अब रात में नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करनेवालों को महंगा पड़ सकता है, क्योंकि कोलकाता नगर निगम की ओर से आज से फिर नाइट पार्किंग अभियान चलाया जायेगा.

एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जायेगा

संवाददाता, कोलकातामहानगर की सड़कों पर अब रात में नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करनेवालों को महंगा पड़ सकता है, क्योंकि कोलकाता नगर निगम की ओर से आज से फिर नाइट पार्किंग अभियान चलाया जायेगा.

इस अभियान के दौरान रात में नो पार्किंग जोन में खड़े किये गये वाहनों में टायर क्लैंप लगा दिया जायेगा. यहीं नहीं ऐसे वाहनों पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जायेगा. इस संबंध में निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह का अभियान निगम की आय का सशक्त माध्यम भी है, क्योंकि एक दिन के अभियान से जुर्माने की राशि से निगम 70 से 75 हजार रुपये की वसूली कर लेता है. अधिकारी ने बताया कि चालू माह के प्रथम सप्ताह में एक दिन यह अभियान चलाया गया था. अब इस महीने कुल तीन दिन अभियान चलाये जायेंगे. उन्होंने बताया कि अगले महीने भी यह अभियान जारी रहेगा. रात में जहां-तहां या नो पार्किंग जोन में भी गाड़ी खड़ी किये जाने से किसी आपात स्थिति में एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियों को आने-जाने में परेशानी होती है.

इसलिए निगम की ओर से इस तरह के अभियान को चलाया जाता है. निगम का पार्किंग विभाग कोलकाता पुलिस के साथ मिल कर इस तरह के अभियान को चलाता है.

संपत्ति कर मूल्यांकन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

कोलकाता. नगर निगम के संपत्ति कर मूल्यांकन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वित्त वर्ष 2024-25 में अच्छा प्रदर्शन किया है. इस कारण निगम ने संपत्ति कर की अच्छी वसूली की है. मेयर फिरहाद हकीम इसका श्रेय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दे रहे हैं. इस बाबत 23 अप्रैल को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा. इसके के लिए टाउन हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >