एक स्कॉर्पियो और एक ट्रक बरामद
खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर दो नंबर ब्लॉक के खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत अकड़ा बसंतपुर इलाके में सुबह-सुबह कुछ बदमाश एक स्कॉर्पियो कार और एक ट्रक लेकर लूटने के लिए इकट्ठा हुए थे. जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंची. भारी संख्या में पुलिस बल इलाके में पहुंच कर डकैतो को रंगे हाथ पकड़ लिया. उनके पास एक स्कॉर्पियो और एक ट्रक को जब्त किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने डकैती के लिए इस्तेमाल की गयी कई चीजें बरामद कीं. बताते चलें कि जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वे विभिन्न राज्यों के रहनेवाले हैं. इस संबंध में रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक पलाश चंद्र ढाली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
