कविगुरु के गीतों से सशस्त्र बलों के जवानों को मिलती है ऊर्जा : सुकांत

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को कहा कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है

संवाददाता, कोलकाता

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को कहा कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन जब कोई युद्ध थोपता है, तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे.

पाकिस्तान की आर्थिक हालत को लेकर श्री मजूमदार ने कहा कि युद्ध की इच्छा जताने वाले पाकिस्तान की हालत पहले से ही दिवालिया हो चुकी है और उसे अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मदद मांगनी पड़ रही है.

गौरतलब है कि शुक्रवार को श्री मजूमदार ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जोड़ासांको पहुंचे, जहां उन्होंने कविगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में श्री मजूमदार ने कहा कि पाकिस्तान के हर सवाल का जवाब भारत के पास है. हमारे सैनिक पहले ही जवाब देना शुरू कर चुके हैं. अब भारत शांत नहीं रहेगा. तीनों सेनाओं ने सीमाओं पर पाकिस्तान को जवाब देना शुरू कर दिया है, और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सेनाओं ने केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि पाकिस्तान ने आम नागरिकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों का उचित जवाब दिया जाना जरूरी था, और हमारे सैनिक वही कर रहे हैं. बालाकोट हो या पुलवामा, भारत ने हमेशा माकूल जवाब दिया है.

इस मौके पर श्री मजूमदार ने रवींद्रनाथ टैगोर के गीतों में निहित राष्ट्र भक्ति के संदेशों को याद दिलाते हुए कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंग गुरुदेव की प्रेरणादायक पंक्तियों से ऊर्जा लेकर सीमाओं पर डटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि गुरुदेव की पंक्तियों से प्रेरणा लेकर हमारे जवान सीमा पर लड़ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >