तृणमूल सांसदों में 'गाली-गलौज', काकोली ने कल्याण के खिलाफ स्पीकर से की शिकायत

Kalyan-Kakli Controversy: काकोली घोष दस्तीदार बनाम कल्याण बनर्जी विवाद अब स्पीकर चेंबर तक पहुंच गया है. काकोली पहले ही पार्टी के कई पदों से इस्तीफा दे चुकी हैं. अब उन्होंने कल्याण बनर्जी के खिलाफ भी आवाज उठाई है. उन्होंने कल्याण पर महिला सांसदों को परेशान करने का आरोप लगाया है. साथ ही काकोली ने इन्हीं आरोपों के साथ स्पीकर से संपर्क किया है.

Kalyan-Kakli Controversy: कोलकाता/नई दिल्ली. कल्याण और काकोली की दुश्मनी चरम पर पहुंच गयी है. पहले सोशल मीडिया पर, फिर सार्वजनिक रूप से, दोनों ने एक-दूसरे पर तीखी भाषा का प्रयोग किया. अब दोनों सांसदों के बीच की यह दुश्मनी लोकसभा अध्यक्ष के चेंबर तक पहुंच गई है. काकोली घोष दस्तीदार ने अपनी ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ स्पीकर से शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कल्याण पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है.

स्पीकार से उचित कार्रवाई करने की अपील

काकोली का कहना है कि कल्याण बनर्जी ने संसद के अंदर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. काकोली ने स्पीकर से इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की अपील की है. कल्याण बनर्जी का दावा है कि यह तो बस एक घटना का परिणाम है. काकोली घोष के संबंध में कहा जा रहा है कि लोकसभा के मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद से हटाए जाने के बाद से काकोली घोष सदमे में हैं. उनकी जगह कल्याण बनर्जी को मुख्य सतर्कता अधिकारी बनाया गया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर जाहिर की अपनी नाराजगी

पार्टी के इस निर्णय के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की. केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. इतना ही नहीं, काकोली विभिन्न मीडिया माध्यमों से तृणमूल कांग्रेस के ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. वे पार्टी में कई पदों से इस्तीफा दे चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने कल्याण बनर्जी के खिलाफ भी बयानबाजी की है. उन्होंने कल्याण पर महिला सांसदों को परेशान करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन पर अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया है, लेकिन कल्याण के पलटवार काकोली के मुंह से ही सुनाई दे रहे हैं. अब काकोली ने इसी आरोप के साथ स्पीकर से संपर्क किया है.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी आज जायेंगे दिल्ली, अमित शाह से मिलकर करेंगे कैबिनेट फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >